May 5, 2024

हरियाणा में अगले साल खुलेंगे 500 नए संस्कृति मॉडल स्कूल, सीबीएसई से होंगे एफिलेटेड

Chandigarh/Alive News: सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में आठवीं तक की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए नया आयाम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए अगले साल 500 नए संस्कृति मॉडल स्कूलों खोले जाएंगे। साथ ही आदिब्रदी पर डैम बनाने के लिए हिमाचल सरकार के साथ एमओयू साइन होगा। सीएम ने कहा कि 500 नए संस्कृति मॉडल स्कूल सीबीएसई से एफिलेटड होंगे और साथ ही इसमें इंग्लिश मीडियम में शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए बच्चों से फीस भी ली जाएगी। अध्यापकों का कैडर भी अलग होगा। इन स्कूलों में विज्ञान, गणित की पढ़ाई इंग्लिश मीडियम में होंगे।

दो साल से कम आय वाले बच्चों को मिलेगा दाखिला
इससे शिक्षा में एक नया आयाम स्थापित होगा। दो लाख से कम की आय वाले बच्चों का टेस्ट करवाया जाएगा। जिन्हें एडमिशन दिया जाएगा। इससे प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की मांग खत्म हो जाएगी। बतां दे कि प्रदेश में करीब 137 मॉडल संस्कृति स्कूल है। इसमें करीब 980 पदों को भरने के लिए 1200 टीचर्स ने आवेदन किया है। आन लाइन परीक्षा हो चुकी है। ग्रेडिंग के आधार पर टीचर्स को स्टेशन अलॉट किए जाएंगे।

हिमाचल के साथ एमओयू साइन होगा
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आदिबद्री सरस्वती का उदगम स्थान है। कई प्राकृतिक नदियां निकल कर हरियाणा में आती है। पानी इक्ट्‌ठा करके आदिबद्री स्थान पर एक डैम बनाया जाएगा। एमओयू 21 जनवरी को होगा। इसके बाद 850 करोड़् की लागत से डैम बनाया जाएगा। केंद्र सरकार भी इसमें योगदान देगा। सररस्वती नदी का पानी सिंचाई के लिए भी प्रयोग किया जाएगा। इसका पवित्र पानी पिहोवा और अन्य पवित्र स्थानों पर ले जाया जाएगा।