Faridabad/Alive News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को विस्फोटक पदार्थ के 50 बोरे और मिले हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया कि पुलिस इन बोरों को पिकअप गाड़ी में भरकर ले जा रही है।
इन बोरे में क्या विस्फोटक पदार्थ है? इसको लेकर पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। बताया गया कि जिस घर से ये सामान बरामद हुआ है, वो घर गांव के ही रहने वाले इमाम का है। इसके पास मुजम्मिल अक्सर मिलने के लिए आता जाता रहता था।

