Health/Alive News: गर्मियों का मौसम जहां बच्चों के खेलने-कूदने का समय होता है, वहीं यह सेहत के लिए कई बार चुनौती भी बन सकता है। तेज धूप, लू और तापमान में अचानक बदलाव बच्चों को बीमार बना सकते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि उनके खान-पान में ऐसी चीजें शामिल की जाएं, जो न सिर्फ उन्हें ठंडक दें, बल्कि शरीर में पानी की कमी भी न होने दें। एक्सपर्ट के मुताबिक, कुछ नेचुरल और स्वादिष्ट फूड बच्चों को न सिर्फ हाइड्रेटेड रखते हैं, बल्कि उनके इम्यून सिस्टम को भू मजबूत बनाती हैं।
दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक होता है, जो बच्चों के पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। गर्मियों में दही का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू से बचाव करता है। इसे बच्चों को मीठा बनाकर या फलों के साथ दिया जा सकता है। दही बच्चों की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
नारियल का पानी एक नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट है। इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। अगर बच्चा गर्मी में बाहर खेलकर आया है, तो उसे नारियल पानी पिलाना सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह शरीर की गर्मी को शांत करता है और एनर्जी भी देता है।
तरबूज में 90% से ज्यादा पानी होता है। यह न सिर्फ स्वाद में मीठा होता है बल्कि बच्चों को हाइड्रेटेड रखने के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बच्चों की त्वचा को भी सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं।
गर्मियों का राजा आम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी होते हैं। यह बच्चों की आंखों और त्वचा के लिए लाभकारी है। आम को शेक या आम पन्ना बनाकर देना और भी फायदेमंद हो सकता है।
अंगूर में पोटैशियम, फाइबर और कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और शरीर में ठंडक बनाए रखते हैं। अंगूर को फ्रिज में ठंडा कर बच्चों को स्नैक की तरह दिया जा सकता है।