Faridabad/Alive News: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा-निर्देशन में फरीदाबाद पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कार्रवाई के तहत अपराध शाखा की टीमों ने अलग-अलग जगहों से 5.710 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 26 नवंबर को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चंदावली निवासी देव कुमार (34) को IMT चौक से 5 किलोग्राम गांजा सहित पकड़ा।अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने इरफान (27), निवासी दिल्ली वाली मस्जिद NIT फरीदाबाद को सेक्टर-48 के पास से 450 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।वहीं अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने बिजेंद्र (31), निवासी घोड़ी (पलवल), हाल आदर्श नगर फरीदाबाद को सेक्टर-62 हनुमान मंदिर के पास से 260 ग्राम गांजा सहित पकड़ा।
तीनों मामलों में संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।पूछताछ में देव कुमार ने बताया कि वह 5 दिन पहले पलवल क्षेत्र से 8 किलोग्राम गांजा 80,000 रुपये में खरीदकर लाया था, जिसमें से 3 किलोग्राम पहले ही बेच चुका था। उसे अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं अन्य दो आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई है।पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों पर सख्त निगरानी का संदेश गया है।

