Faridabad/Alive News : पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पिछले 7 दिन में 327 ठिकानों पर छापेमारी कर 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इस दौरान एक मोस्ट वांटेड को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मोस्ट वांटेड पर पुलिस ने 5000 का इनाम घोषित किया हुआ था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन में फरीदाबाद पुलिस ने पिछले 7 दिन में ऑपरेशन के दौरान 42 मामले दर्ज कर 12 देसी कट्टा, 3 पिस्टल, 3 कारतूस, 3 किलो 795 ग्राम गांजा, 3.79 ग्राम स्मैक, 230 बोतल देसी, 9 बोतल अंग्रेजी शराब, जुआ के 5620 रुपए बरामद किए हैं।
ऑपरेशन के दौरान 6 दिसंबर को मोस्ट वांटेड दीपक उर्फ मिट्टी निवासी गांव फज्जूपूर फरीदाबाद को अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने गिरफ्तार किया है, जिस पर 5000 रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी से एक पिस्टल भी बरामद हुई थी। दीपक का 2020 से आपराधिक रिकॉर्ड है। जिस पर शस्त्र अधिनियम, मारपीट, हत्या का प्रयास, लूटपाट, एक्सटॉर्शन सहित कुल 9 मामले दर्ज हैं। वह थाना खेड़ी पुल के एक लूट के मामले में पिछले 6 माह से फरार चल रहा था।

