March 7, 2026

एक सप्ताह में 40 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 42 लाख से ज्यादा रकम बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में साइबर थानों की टीम ने 21 फरवरी से 27 फरवरी के बीच एक सप्ताह में 40 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस दौरान 14 मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें साइबर थाना एनआईटी के 4 मामले, सेंट्रल के 6 मामले और बल्लभगढ़ के 4 मामले शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 42,08,400 रुपये की ठगी गई रकम बरामद की है। इसके साथ ही 375 शिकायतों का निस्तारण किया गया और 6,94,151 रुपये विभिन्न खातों में फ्रीज करवाए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में नरेश कुमार, बलदेव सिंह, नार्वेल सिंह, हरबंश सिंह, ईश्विंदर सिंह, तैयब अंसारी, दीपक, अंकित चौहान, विशाल कुमार, करनदीप, परमार कौशिक, परमार मेहुल, परमजीत, हरजीत सैनी, रितेश, लक्की मेघवाल, कन्हैया लाल, साहिम, रिहान अहमद, मेघा वर्मा, चांदपा, अरुण, रखप्रीत सिंह, सतवंत, विजय बर्मन, प्रसनजीत मोदक, विक्की, मोनू, नौनिहाल, सागर, अजय, समीर मुगल, विकास राणा, रिंकू मीणा, हेमराज यादव, अजय गोठवाल, पंकज कटे, अजय भगत, सौरभ देव कुले और सलमान खान शामिल हैं।

फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी लालच में न आएं। यदि ठगी का शिकार हों तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in⁠ पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।