Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने अनिल (50), निवासी फरीदपुर, को खेडीपुल भूपानी रोड से चोरी की बाइक सहित पकड़ा। वहीं राशिद (25), निवासी रूपडाका (जिला पलवल), को सिकरोना नाका से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने राहुल (25) और सूरज (23), दोनों निवासी रामनगर सेक्टर-8 फरीदाबाद, को बाटा चौक से चोरी की स्कूटी सहित दबोचा।
पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

