Faridabad/AliveNews : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में बुधवार को नीमका जेल मे लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 6 केसों को रखा गया, जो चोरी आदि से संबंधित थे।
न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे ने केसों की गंभीरता व कस्टडी को देखते हुए 4 मुकदमों को मौके पर ही खत्म कर दिया और जेल में बंद मुलजिम को छोड़ने के आदेश दिए। जेल लोक अदालत में 4 बंदियों ने भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराधिक कृत्य ना करने का भरोसा दिया।
इस मौके पर जेल अधीक्षक जय किशन छिल्लर, जेल उप-अधीक्षक अनिल कुमार, जेल उप-अधीक्षक रामचंद्र, पैनल एडवोकेट नीना शर्मा, सुधीर कुमार व स्टेनो प्रभात शंकर मौजूद रहे।

