Faridabad/Alive News : लडाई झगडे के मामले में थाना पल्ला की पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया
आरोपी वहीं पर दुकान लगाते है। और वो बाजार की देखरेख का काम खुद करना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने शिकायतकर्ता के जानकार को पैसे देने से मना कर दिया और जब शिकायतकर्ता वहा पहुंचा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पल्ला में सुरेश निवासी सूर्या विहार पार्ट-II निवासी ने एक शिकायत दी, जिसमें बताया कि वह फैब्रिकेशन का काम करता है। 25 जून को उसके जानकार का फोन आया जिसने उसे किसी काम से संजय कॉलोनी, शिव मंदिर, बुध बाजार के पास बुलाया था। जैसे ही वहां पहुंचा तो कुछ लड़को ने जाते ही उसके ऊपर लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
थाना पल्ला की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशिष, सचिन, अजित व नासिर निवासी सूर्या विहार को गिरफ्तार किया है।

