Faridabad/Alive News: सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर आमजन की शांति भंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 36 आरोपियाें को काबू किया है। पुलिस की आमजन से अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंगबाजी व आमजन की शांति भंग ना करें। फरीदाबाद पुलिस की आगे भी इस प्रकार से कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जून को सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंगबाजी कर आमजन की शांति को भंग करने के मामलों में कार्रवाई करते हुए थाना सैंट्रल की पुलिस ने अखिलेश व अजयवीर, थाना भुपानी की पुलिस ने राजपाल, सुमेरपाल, अरविंद, रूपचंद, गुलशन व मन्तु, थाना पल्ला की पुलिस ने बीरबल, महेश, मनीष, रामेश्वर, मुकेश व दीपक, थाना खेड़ीपुल की पुलिस ने राजू सिंह, राजेश कुमार, हरकेश व प्रमोद, थाना सेक्टर-31 की पुलिस ने राघवेन्द्र, संदीप, राजेश कुमार व संजय कुमार, थाना सेक्टर-17 की पुलिस ने अभिषेक, दिनेश, प्रदीप पारुल अजय व वरुण, ओल्ड फरीदाबाद की पुलिस ने अजय व प्रदीप, थाना सराय ख्वाजा की पुलिस ने अभिषेक भंसाली, उत्सव राजपूत, रोशन व निजामुद्दीन तथा थाना सेक्टर 8 की पुलिस ने नितिन जैन व नरेश को गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाही की गई है।

