June 18, 2024

हरियाणा में 14 किलोमीटर की यात्रा में मिले 350 गड्ढे: जयराम रमेश

Chandigarh Alive News: हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तंज कसना शुरू कर दिया है। यात्रा के पहले ही दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने नूंह जिले की खराब सड़कों को लेकर सरकार को अनोखे अंदाज में घेरा।

उन्होंने कहा कि 104 दिन की यात्रा में हमें ऐसा खतरा नहीं दिखा जो यहां 14 किलोमीटर की यात्रा में उन्होंने महसूस किया। इस अवधि में हमने 350 से ज्यादा गड्ढे मिले। हैरानी की बात यह है कि यहां 8 साल से BJP की सरकार है।

गड्ढों की इन राज्यों से की तुलना
कांग्रेस MP जयराम रमेश ने सड़कों के गड्‌ढों की तुलना राज्यों से की। उन्होंने कहा कि आज वह रास्तों पर नहीं गड्‌ढों में चले हैं। गड्‌ढे भी अलग अलग आकार के थे। एक गड्‌ढा हरियाणा के आकार था। एक गड्‌ढा भारत के नक्शे जैसा था और एक गड्‌ढा केरल के जैसा था। अंत में उन्होंने एक गड्‌ढे की तुलना राजस्थान से कर डाली।


कांग्रेस के नेता और सांसद जयराम रमेश ने बताया कि हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का आज 105वां दिन है। 105 दिन में 3000 किलोमीटर दूरी तय की जा चुकी है। कुछ दिन यात्रा हरियाणा में ही रहेगी। 24 को भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक यात्रा का विश्राम होगा। 120 यात्री राहुल के साथ कन्याकुमारी से चले हैं, जिनमें 11 यात्री हरियाणा के शामिल हैं