March 8, 2026

टेलीग्राम टास्क के नाम पर 10.30 लाख रुपये कि ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: टेलीग्राम टास्क के नाम पर 10,30,700 रुपये कि ठगी के मामाले में साइबर थाना बल्लभगढ कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बल्लभगढ निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक कॉल आई जिसने अपने आप को वाइब्रेंड डिजिटल सॉल्यूशंस कंपनी से इंटरव्यूअर बताया। जिसके बाद शिकायतकर्ता को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोडा गया। जहां उसे टास्क पूरा करने के बाद पैसे दिए गए। जिसके बाद उसने प्रीपेड टास्क के रुप में कुल 10,30,700 रुपये निवेश किए। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में ठगी कि धाराओं में मामला दर्ज किया गया।  

उन्होंने आगे बताया कि मामलें में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ कि पुलिस ने गुलफाम(33), संदीप(44) व अमरदीप(45) निवासी मालवीय नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि जिस खाते में ठगी के पैसे गए थे उसमे गुलफाम ने अपनी सिम रजिस्ट्रड करवाई हुई थी तथा सिम कि डिटेल्स को आगे संदीप को दी थी और संदीप  ने डिटेल्स आगे अमरदीप को दी थी। जिसने ये आगे ठगो को दि थी। संदीप बांहरवी पास है और अमरदीप बीए पास है।

अमरदीप को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर तथा गुलफाम व संदीप को जेल भेजा गया है।