Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे कुल 904 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल को अपराध शाखा सेक्टर-56, ऊंचा गांव और सेंट्रल की टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की।
अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभिषेक (निवासी कुरेशीपुर, फरीदाबाद) को जीवन नगर गोच्छी प्रतापगढ़ पुल के पास से 216 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा।
वहीं, अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने शिवम कुमार (निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-58) को 328 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
इसके अलावा, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने फईम (निवासी आशियाना फ्लैट, सेक्टर-56) को IMT चौक से 360 ग्राम गांजा के साथ काबू किया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

