March 8, 2026

लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : लूट के मामले में थाना पल्ला की पुलिस ने 3 आरोपियाें को गिरफ्तार किया। तीनाें आराेपी नशा करने का आदी है। और नसा पुर्ति के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से लूटा हुआ मोबाईल फोन व मोटरसाईकिल को बरामद किया है। तीनाें आराेपियाें काे अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिजेन्द्र निवासी गाँव रहीम पुर जिला पलवल बैंक कॉलोनी तिलपत, फरीदाबाद ने थाना पल्ला में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 22 जून की रात को जब वह दिल्ली से वापिस आ रहा था।तो रास्ते में एक लड़के ने मोटरसाईकिल रोकने का ईशारा किया। जब उसने मोटरसाईकिल रोकी तो लड़के ने उससे माचिस देने को कहा, जिसपर उसने माचिस ना होने की बात कही। तभी वहां खडे उस लड़के के दोस्त भी वहां आ गये और उन्होंने उसके साथ मारपीट की तथा उसकी मोटरसाईकिल और मोबाइल फोन छीनकर भाग गये। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

थाना पल्ला की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगदीश निवासी शिव कॉलोनी पल्ला, अरविन्द निवासी गाँव बाखरगंज जिला बदायु उ.प्र. सेहतपुर व सूर्य निवासी गाँव कुम्भपुर जिला बदायु उ.प्र. निवासी तिलपत फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक किशोर को भी अभिरक्षा में लिया है।