March 8, 2026

मोटरसाईकिल चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्रांइम ब्रांच की पुलिस ने तीन अलग – अलग मामलों में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया। तीनाें आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रांइम ब्रांच 56 की पुलिस ने अभिषेक निवासी नंगला एनक्लेव पार्ट 2 फरीदाबाद को मोटरसाईकिल सहित आसियाना फ्लैट सेक्टर-56 से, रवि निवासी गाँव कबरई जिला महोवा उ.प्र. हाल गाँव बडोली फरीदाबाद को मोटरसाईकिल सहित जाट चौक से व लाडन निवासी राजीव कॉलोनी फरीदाबाद को फतेहपुर तगा नहर के पास से ऑटो सहित गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर संबंधित थाना में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।