Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके पास से तीन देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने योगेश, निवासी गांव लाडपुर (मथुरा), हाल निवासी मिर्जापुर, फरीदाबाद को नया पल्ला पुल के पास से गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच एवीटीएस सिकरोना की टीम ने जाहिद (21), निवासी गांव खिल्लूका, हाल निवासी गुरासकर, जिला पलवल को ट्रांसपोर्ट नगर फरीदाबाद से पकड़ा। वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने प्रवीन, निवासी ऊंचा गांव, फरीदाबाद को गांव मच्छगर के पास से गिरफ्तार किया।
तीनों के पास से एक-एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

