March 8, 2026

पुलिस ने साइबर फरोड़ के 28 आपराधियों को हिरासत में लेकर करीब 15 लाख किये बरामद

Faridabad/Alive News: साइबर थानों पुलिस ने 14 से 20 जून तक 3 मुकदमों पर कड़ी कार्रवाही करते हुए 28 को आपराधियों गिरफ्तार कर 15,02,849 रुपये बरामद किए, साथ ही 298 शिकायतों का निस्तारण कर 8,35,420 रुपये बैंक खातों में ब्लॉक कराये हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अंकित मुकेश भाई, विनेश प्रतीक भाई, बिपिन कुमार, भावेश भाई लांगडिया, दिव्यराज मनहर भाई, जिलराज, मुबारक खान, आकाश धाकड़, अवधेश धाकड़, राहुल कुमार, निखिल, प्रियांशु चौधरी, सौरव कुमार, जीशान, अमित कुमार, मयंक दीक्षित, अंकुर पांडे, शिवनाथ यादव, मोहम्मद अफनान, अभिषेक कुमार, लवजीत, इरफान अख्तर, रजत मंडल, समीम, विजय कुमार, फुरकान हुसैन, मोसिम खान व अंकित के नाम शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा है कि साइबर ठग निवेश के लिए सोशल मिडिया वा अन्य माध्यमों से लोगों को मैसेज/लिंक भेजकर सम्पर्क करते हैं और ज्यादा रिटर्न का झांसा सा देकर व्हाॅटसएप ग्रुप से जोडकर शेयर मार्किट में निवेश करवाते हैं। शुरुआत में छोटी राशि पर 1/2 बार रिटर्न देकर अपना विश्वास जमाते हैं और फिर ज्यादा पैसा लगाने तथा पहले से ज्यादा रिटर्न का दावा करते हैं। जब आप ऑनलाइन अपना निवेश चैक करते है तो मुनाफा डबल दिखता है जबकि असल में ऐसा होता नही होता है। पैसा निवेश करने के बाद ठग आपका नम्बर ब्लाॅक कर देता है या फिर हर जगह से गायब हो जाता है। यदि आपके पास भी इस प्रकार का कोई मैसेज या फोन आता है और आपको शेयर मार्किट में पैसे निवेश करके ज्यादा पैसे कमाने का लालच देता है तो वह साइबर ठग हो सकता है और आपको नुकसान पहुँचा सकता है।