May 6, 2024

जिले में आज 277 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 631 स्वस्थ घोषित

Faridabad/Alive News: जिला में आज वीरवार को कोरोना वायरस के 277 मामले पॉजिटिव आए है। इस दौरान 631 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वीरवार को जिला में रिकवरी रेट भी 97.80 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव के 72 केस अस्पताल में भर्ती है। होम आइसोलेशन पर जिला में 1929 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 2001 रह गई है।

जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 3741 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1448657 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 124736 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1320540 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 2764 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है।

जिला फरीदाबाद में 4 केस वेंटिलेटर और 9 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.61 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 97.80 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 1.60 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।