Faridabad/Alive News: फरीदाबाद नगर निगम द्वारा 26 और 27 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी जोनों में प्रॉपर्टी स्व-प्रमाणन (स्वयं प्रमाणन) के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों का उद्देश्य संपत्ति कर की सभी इकाइयों का सत्यापन कर नागरिकों की समस्याओं को मौके पर ही हल करना है।
ये कैंप नगर निगम के निर्देश पर सभी क्षेत्रीय कर अधिकारियों के जोन में निर्धारित स्थानों पर लगाए जाएंगे। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशानुसार एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने सभी अधिकारियों को कैंप के सफल आयोजन और नागरिकों की सहायता के निर्देश दिए हैं।
इन कैंपों में लाल डोरे में आने वाली संपत्तियों के दस्तावेज भी जांचे जाएंगे और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। कैंप से पहले लोगों को सूचना देने के लिए मुनादी करवाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
स्व-प्रमाणन के बाद प्रॉपर्टी आईडी की गलतियों को सुधारा जाएगा, जिससे भविष्य में बिल भुगतान, नोड्यूज सर्टिफिकेट बनवाने और अन्य सरकारी लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।
जहां कैंप लगाए जाएंगे (मुख्य स्थान):
बल्लभगढ़ ज़ोन-2: सेक्टर 3 पार्षद कार्यालय, सब्जी मंडी तिरखा कॉलोनी, रॉयल हेरीटेज सेक्टर 69, आगमन सोसायटी सेक्टर 70, शिव कॉलोनी पल्ला, लाल डोरा एत्मादपुर, इस्माइलपुर गांव आदि।
ज़ोन-3: सैनिक कॉलोनी, नंगला रोड बूस्टिंग स्टेशन, जवाहर कॉलोनी सामुदायिक भवन, मुजेसर भवन, भूपानी मुजेरी, बन्नू धर्मशाला।
ओल्ड ज़ोन: सूर्य नगर फेस 1 और 2, सेक्टर 30, 31, 28, 37, 55, सुभाष कॉलोनी पार्षद कार्यालय, झाड़सैंतली कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 56 पायनियर टाउन, होली चौक शिव मंदिर, ग्रीनफील्ड पार्षद कार्यालय, एसजीएम नगर स्कूल, वशिष्ठ हाइट्स सेक्टर 87, एमसीएफ कार्यालय सेक्टर 19, बिल ब्रांच सेक्टर 7, बीपीटीपी।
एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर अपनी संपत्ति का सत्यापन कराएं। इससे उनका डाटा सही होगा और भविष्य में पंजीकरण विलेख (रजिस्ट्री) में भी सही जानकारी दर्ज होगी, क्योंकि यह डाटा राजस्व विभाग के वेबहैल्रिस सिस्टम से जुड़ा हुआ है।
नागरिक मोबाइल नंबर भी अपडेट करवा सकते हैं ताकि सरकारी घोषणाएं सही व्यक्ति तक पहुंच सकें। सही विवरण से भविष्य में राजस्व रिकॉर्ड (आरओआर) तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

