March 8, 2026

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 25 वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 4-5 अक्टूबर को, सामूहिक विवाह 9 नवम्बर को

Faridabad/Alive News: महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद (रजि.) ने ओल्ड फरीदाबाद में बैठक कर 25वें सर्वजातीय परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह की तैयारियों पर चर्चा की।

समिति के संरक्षक अनिल गुप्ता और प्रधान डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से आयोजित होगा। बीते 24 वर्षों से समिति ने दानदाताओं, पदाधिकारियों और समाजसेवियों के सहयोग से सफलतापूर्वक यह आयोजन किया है।

इस वर्ष परिचय सम्मेलन 4-5 अक्टूबर को अग्रसेन भवन, सेक्टर-19, ओल्ड फरीदाबाद में होगा, जबकि सर्वजातीय सामूहिक विवाह 9 नवम्बर 2025 को दशहरा मैदान, सेक्टर-16 ए, फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा।
समिति ने 300 पंजीकरण केंद्र बनाए थे, जिनमें 1500 से अधिक युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, व्यापारी, अपाहिज, विधवा, तलाकशुदा, विकलांग, पढ़े-लिखे और नौकरी करने वाले युवक-युवतियां शामिल हैं।

प्रधान डॉ. गोयल ने कहा कि आज के समय में परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह की जरूरत बढ़ गई है। एकल परिवार, भ्रूण हत्या, पढ़ाई-नौकरी की व्यस्तता और रिश्तों में समझौते की कमी के कारण शादी करना मुश्किल हो गया है। कई युवक-युवतियां 30 से 40 साल की उम्र में भी अविवाहित हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस नेक कार्य में सहयोग करने की अपील की और कहा कि कन्याओं की शादी करवाना पुण्य का कार्य है।

बैठक में अनिल गुप्ता, राजीव गोयल, डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल, मनोहर लाल सिंगल, बलराज गुप्ता, भुवनेश्वर अग्रवाल, वी. के. अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, आर. के. गौड़, प्रमोद गोयल, लक्ष्मी नारायण मित्तल, मनोज कंसल, अजय गर्ग, रज्जी गुप्ता, लोकेश गर्ग, विजय बंसल, पवन गर्ग, हेतराम कर्दम, मनीष शर्मा, गिरीश मित्तल, गौरव अग्रवाल, राम गोपाल, राकेश माहौर, बलराज माहौर, प्रदीप गर्ग, हर्ष कुमार गर्ग और पदम चंद बर्फ वाले सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।