Faridabad/Alive News: टेलिग्राम टास्क के बहाने धोखाधडी के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार गर्ग कॉलोनी, बल्लभगढ निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 13 जून को उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें रेस्टोरेंट को प्रमोट करने के लिए कमेंट्स व रेटिंग करके पैसे कमाने बारे बताया गया था। उसकी सहमती के बाद उसे एक टेलिग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया और टास्क के नाम पर उससे दो बार पैसे लगवाये जो लाभ के साथ उसे वापिस कर दिये गये। जिसके बाद ठगों ने उससे अलग-अलग टास्क के लिए 2,85,000 रूपये अपने खाता में डलवाये और कोई पैसा वापिस नहीं दिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान जिला चुरू निवासी मनीष (उम्र 21) , राजस्थान झुंझुनू निवासी अनिमेष भाम्बू (उम्र 21) व राजस्थान झुंझुनू निवासी प्रवीण (उम्र 24) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष ने बताया कि वह ठगो को खाता उपलब्ध करवाता था। अनिमेष भाम्बू व प्रवीण खाता ऑपरेटर है और खातो में आए ठगी के पैसो को यूएसडीटी में चैंज करते थे। मनीष बांहरवी पास है, अनिमेष बीसीए व प्रवीण एमए, बीपीईडी पास है।

