Faridabad/Alive News: मनी लॉंड्रिंग के केस में गिरफ्तारी का डर दिखा कर रुपये ऐंठे के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की पूलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पूलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार में सेक्टर-29 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 जून को उसके पास व्हाट्सएप पर कॉल आया और खुद को क्राइम ब्रॉन्च मुम्बई का अधिकारी बताया। जिसने कहा कि शिकायतकर्ता का नाम मनी लॉंड्रिंग केस में आया है तथा खातों की जांच के लिए स्टेटमेंट मांगी। इसके बाद 28 जून को उसके पास फिर कॉल आया और बताया गया कि खाता से अवैध पैसे का लेन देन हुआ है। ठगों ने मामले को रफा दफा करने के लिए ठगों ने शिकायतकर्ता से 1,30,00,000 रूपये की मांग की, जिस पर शिकायतकर्ता ने गिरफ्तारी के डर से ठगों के बताया खाता में पैसे भेज दिये। इसके बाद भी शिकायतकर्ता को लगातार गिरफ्तारी का डर दिया गया और इस प्रकार उससे कुल 2,23,00,000 रूपये ऐंठ लिए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय कुमार गुजरात, जिला बनासकांडा, दीसा, वीं.के.गलैक्सी सोसाईटी, गुजरात राणपुर रोड, दीसा, शिवनगर रोड, सरगम सोसाईटी निवासी अमरूत लाल ठक्कर (उम्र 38) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता है, उसने चमन लाल का खाता आगे ठगों को दिया था। इस खाता में ठगी के 39 लाख रूपये आये थे। चमन लाल सहित आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

