March 8, 2026

ऑटो चोरी के मामलों में 2 आरोपियों से 2 ऑटो बरामद

Faridabad/Alive News: क्रांइम ब्रांच की पूलिस ने ऑटो चोरी के अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 ऑटो बरामद किये है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा दिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार देते हुए बताया कि राजीव कालोनी निवासी गौरव (उम्र 28) को ऑटो सहित सिकरोना नाका से गिरफ्तार किया है वहीं राजीव कालोनी निवासी लक्ष्मण (उम्र 35) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पुछताछ में आरोपी गौरव ने बताया कि वह नशा करने का आदी है व नशा पुर्ति के लिए उसने यह ऑटो कुंदन कालोनी बल्लभगढ एरिया से चुराई थी। वहीं आरोपी लक्ष्मण ने चोरी की ऑटो ओल्ड रेलवे स्टेशन की पार्कींग एरिया से बरामद करवाई है। लक्ष्मण पर पूर्व में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।