May 19, 2024

7 किलो 900 ग्राम गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने अवैध रूप से नशे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को 7 किलो 900 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियो को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में बोबी और सिलेंदर कुमार का नाम शामिल है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के रहने वाले है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियो को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सेक्टर-58 के एरिया से काबू किया है। दोनों आरोपियो की तलाशी लेने पर 7 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

आरोपोयो के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपियो को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। दोनों आरोपी फरीदाबाद में गांजा की सप्लाई करने के लिए उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से आए थे। आरोपियो को गांजा सप्लाई करने वाले आरोपियों को क्राइम ब्रांच टीम तलाश कर रही है।