March 9, 2026

अवैध नशा बेचने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच सेक्टर 48 व बॉर्डर की पुलिस ने कार्रवाही करते हुए 350 ग्राम गांजा व 11.27 ग्राम एमडीएमए सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आराेपी 11.27 ग्रांम गांजा 11 हजार रुपये में दिल्ली से किसी से लेकर आया था। आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 सितम्बर को क्राईंम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने अपनी सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए करण (उम्र20) निवासी नंगला एंक्लेव पार्ट 2 फऱीदाबाद 370 ग्राम गांजा सहित अटल चौक नंगला पार्ट 2 से व क्राईम ब्रांच बार्डर ने लक्ष्य गाबा (उम्र27) निवासी एस.जी.एम नगर एनआईटी फरीदाबाद को 11.27 एमडीएमए सहित सोहना टी प्वाईंट सुरजकुण्ड से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करण गांजा को किसी व्यक्ति से 3 हजार रूपये में फरीदाबाद से ही लेकर आया था। आरोपी एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया है।