March 7, 2026

मच्छगर गांव में व्यक्ति पर गोली चलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की पुलिस ने मच्छगर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है। आरोपी अनिल को पुलिस ने 1 दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार मच्छगर गांव निवासी बंटी ने दी अपनी शिकायत में बताया की वह अपने गांव के प्लॉट में अपने दोस्तों के साथ बैठा था। उसी समय मच्छगर गांव निवासी अंकित वहां आया तथा प्लाट के बाहर गाली गलोच कर व गोली चलाकर वहां से चला गया। जिसके बाद हमने बाहर निकलकर देखा तो वह माता चौक पर अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से भाग गया और हम भी वापस अपने प्लॉट में आकर बैठ गए कुछ देर बाद अंकित व अनिल फिर अपनी मोटरसाईकिल पर वहां आए तथा उस पर गोली चलाते हुए वहां से फरार हो गए।  

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मच्छगर गांव निवासी अंकित व अनिल को गिरफ्तार किया ।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दोनों दोस्त है। तथा अंकित का पूर्व में शिकायतकर्ता बंटी के साथ झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिस रखते हुए उसने बंटी पर गोली चलाई थी। अनिल वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल चला रहा था। अनिल का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है।