March 8, 2026

स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 2 खाताधारक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 2 खाताधारक साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 35 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 20 मई को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमे “बजाज के 72-स्टॉक” नामक कंपनी द्वारा निवेश पर अत्यधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया। व्हाट्सएप पर ग्रुप एडमिन ने अपना परिचय बजाज फाईनेंसियल सिक्योरिटीज लिमिटीड के सीईओ पूर्व झावेरी की सेक्रेटरी बताया तथा शिकायतकर्ता से स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए एक ऐप डाउनलोड करवाई। जिसके बाद विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसने शेयर मार्केट में 16,60,000 रुपये निवेश किए और जब पैसे निकालने चाहे तो नहीं निकाल पाया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश मेरठ निवासी खाताधारक सागर (उम्र 29) व उत्तर प्रदेश अमरोहा निवासी निखिल (उम्र 20) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दोनों दोस्त है। दोनों की एन एंड एस एंटरप्राइजेज के नाम से एक फर्म है जिसका करंट खाता खुलवाया था। यह खाता उन्होंने आगे ठगो को दिया था। इस खाते में ठगी के 9 लाख रुपये आए थे। दोनों आरोपी ग्रेजुएट पास है।