September 28, 2026

टेलीग्राम टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये ठगे

Faridabad/Alive News: चावला कालोनी में रहने वाले एक युवक दीपांशु गुप्ता से साइबर ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये ठगे। शिकायतकर्ता की अपील पर पुलिस ने ठगी की धाराओं में मामला दर्ज कर किया।

उन्होने बताया कि उनके मोबाइल पर वाट्सएप के जरिेए साइबर ठगों ने सपंर्क किया और रोजाना दो से पांच हजार रुपये कमाने की नौकरी देने का झांसा दिया और उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। ठगों ने उससे पहले पांच हजार रुपये भुगतान करने के लिए कहा तो उसके खाते में मुनाफे 15 हजार रुपये दिखाई दिए। इसके बाद उसे 15 हजार रुपये की व्यापारिक गतिविधियों के ग्रुप से जोड़ दिया। ठगों ने उससे ज्यादा मुनाफा कमाने लिए 75 हजार रुपये जमा कराने की सलाह दी और उसने 75 हजार रुपये जमा करा दिए। उसी पल ठगों ने उसे कुछ ऐसा अहसास कराया कि उससे गलती हुई है। उन्होंने रुपये निकालने के लिए चार लाख जमा कराने को कहा। इस तरह से उससे ठगों ने 2.10 लाख ठग लिए। पुलिस ने साइबर अपराध का मामला दर्ज कर जाँच शुरु कर दी।