September 28, 2026

कारोबारी से 17 गाड़ियाँ हड़पी , मांगने पर आरोपितों ने की मारपीट

Faridabad/Alive News: टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी ने कुछ लोगों पर किराये पर 17 गाड़ियाँ लेकर हड़पने से संबंधी आरोप लगाया है। उसका आरोप है जब उन्होंने गाड़ियां वापस मांगी तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मामले में पीड़ित ने शालीमार गार्डन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पसौंडा के राशिद चौधरी ने कहा कि वह गाड़ी मालिकों से एग्रीमेंट कर गाड़ी किराये पर लेकर देते हैं। छह माह पहले हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले अभय पेरीवाल अपने साथियों के साथ उनके शालीमार गार्डन स्थित कार्यालय पर आया था। अभय पेरीवाल ने उनसे 70 हजार से एक लाख प्रतिमाह के किराये पर 17 गाड़ियां ली थीं। उनका आरोप है कि अभय व उसके साथियों ने एक माह का किराया तो दे दिया लेकिन इसके बाद किराया देना बंद कर दिया। वह अभय के घर फरीदाबाद गाड़ियां वापस मांगी गए तो उन्होने ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है आरोपितों पर पहले से भी शालीमार गार्डन थाने में इस तरह का मामला दर्ज है। पीड़ित ने डीसीपी ट्रांस हिंडन से पुरे मामले की शिकायत की।
इसके बाद शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने प्रतिक्रिया करते हुए अभय पेरीवाल, वीरपाल धारीवाल और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।