Faridabad/Alive News: टेलिग्राम पर पार्ट टाइम जॉब करके कम समय में पैसे कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 2.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाला एक युवक गिरफ्तार।
बता दें कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर-20 B, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 9 अप्रैल को उसके पास टेलिग्राम पर पार्ट टाइम जॉब करके कम समय में पैसे कमाने के बारे में मैसेज प्राप्त हुआ। जिस मैसेज को देख कर उसने काम करने के लिए हामी भरी। फिर ठगो ने उससे उसकी निजी जानकारी ली। जिसके बाद उसे गूगल पर रेटिंग के कुछ टास्क दिए गये जिनके बदले में उसे 150 रुपये दिए गये। फिर उसे पैड टास्क करने के लिए कहा गया जिसके लिए लालच में आकर शिकायतकर्ता ने ठगों के पास विभिन्न टास्क के लिए कुल 2 लाख 10 हजार रुपये भेज दिए। जिसके बाद ठगों ने उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए महावीर (उम्र 19) निवासी गांव हतुंण्डी जिला जोधपुर राजस्थान हाल सालासर नगर, जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि महावीर ठगों के लिए खाता उपलब्ध करता था और उन खातों में आये पैसों को निकाल कर आगे दे देता था। आरोपी बी.ए की पढाई कर रहा है। आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

