June 12, 2026

प्लांट से सामान चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने प्लांट से सामान चोरी करने वाले चार आरोपियों काे गिरफ्तार किया। आरोपी ने पहले प्लांट की रैकी की और साइड के खाली पडे़ प्लॉट की तरफ से प्लांट की दिवार को तोड कर इन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संजय कॉलोनी में पंकज निवासी श्याम नगर, गांव सरुरपुर फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 21,22 जुलाई की रात को नामपता नामालुम व्यक्ति निरोशा मोटर प्रा० लि० प्लांट न० 9 फ्रैंडस कॉम्प्लेक्स नंगला गुजरान फरीदाबाद से एल्युमीनियम वॉयर 80 बंडल व 50 पेटी मोटर की चोरी करके ले गया है। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

क्राईंम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जफीर (उम्र26) व जाहिद (उम्र21) निवासी मंदपुरी तथा साबीर (उम्र26) व रफीक (उम्र25) निवासी कलवाका, पलवल को गिरफ्तार किया है।