March 8, 2026

पानी और सीवर कनेक्शन को वैध के लिए आए 172 आवेदन 

Faridabad/Alive News: लगातार पानी और सीवर कनेक्शनों को वैध और नया कनेक्शन कराने के उद्देश्य से नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आज शुक्रवार को भी विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप आयोजित किये। जिसमें 172 आवेदन प्राप्त हुए।

पानी और सीवर का कनेक्शन लेने आए स्थानीय निवासियों का कहना है कि  यह एक अच्छी पहल है एक स्थान पर ही आकर पानी का कनेक्शन की फाइल मंजूर हो रही है और यहां कर्मचारी भी उन्हें पूरा सहयोग करते हुए दिखाई दिए हैं। कैंप में अब हर रोज लोगों में जागरूकता को लेकर मुनादी कराई जा रही है और लगातार आवेदन कर्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।

इन कैंपों का आयोजन नागरिकों को एक ही स्थान पर पानी एवं सीवर कनेक्शन से संबंधित समस्याओं के समाधान और वैधीकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया, जिससे आमजन को निगम कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस कैंपों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने पानी और सीवर कनेक्शनों को नियमित और वैध कराने की प्रक्रिया पूरी की।