April 28, 2024

4 राजकीय स्कूलों के भवनों के लिए 17 करोड़ की धनराशि मंजूर

Faridabad/Alive News: हरियाणा के परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में बच्चों को निजी स्कूलों की तर्ज पर बनाए जा रहे सरकारी स्कूलों में बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी सरकारी मॉडल स्कूलों का हब बनने जा रहा है। जब तक देश का भविष्य बेटा और बेटियां नही पढेंगे तब तक देश तरक्की नही कर सकता। इसलिए उनका ध्यान जनता को मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने पर रहता है।

बल्लभगढ़ में सरकारी स्कूलों की कायाकल्प को लेकर ऐतिहासिक विकास कार्य चले हुए हैं। यहां के सरकारी स्कूलों की आधुनिक तकनीकी इमारत प्राइवेट स्कूलों की इमारतों को भी पीछे छोड़ रही हैं। वही सरकारी स्कूलों में अध्यापकों ने बेहतर परिणाम देकर बच्चों के भविष्य को उज्जवल किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करीब 17 करोड़ रुपये की धनराशि की लागत से चार स्कूलों की नई इमारत बनाने को हरी झंडी देते हुए बजट मंजूर किया है।

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर -22 में करीब 64 नए कमरों के लिए 768 लाख रुपए मंजूर किए हैं। इसके अलावा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊंचा गांव की नई बिल्डिंग 60 कमरे करीब 720 लाख रुपये की धनराशि की लागत से बनकर तैयार होंगे। जबकि गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल सेक्टर- 23 में 10 नए कमरे 120 लाख रुपए की धनराशि की लागत से बनाए जाएंगे। वही गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल रन्हेरा खेड़ा में भी 67 लाख की लागत से नए कमरों का भव्य निर्माण करवाया जाएगा।

बल्लभगढ़ के तिगांव रोड नजदीक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए 802 लाख रुपए की लागत से नई आधुनिक तकनीक की इमारत का विकास कार्य तेज गति से चला हुआ है। जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। जब यहां सरकारी स्कूलों के भव्य भवनों का निर्माण हो रहा है।

सरकार बल्लभगढ़ ने अंग्रेजों के समय के राजकीय बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल (अंबेडकर चौक) का आधुनिक इमारत का भव्य निर्माण करवा चुकी है। यही नहीं बल्लभगढ़ के अग्रसेन चौक स्थित सब्जी मंडी के प्राइमरी स्कूल के अलावा सेक्टर- 62 स्कूल की इमारत, स्लम एरिया की ऑटो पिन व राजीव कॉलोनी में भी स्कूलों की नई इमारतें बन चुकी है। जिनमें आज बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। सेक्टर -2 में महिला कॉलेज की नई इमारत का विकास कार्य भी अंतिम चरण में है जो कि 15 मई तक पूरा हो जाएगा।

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहे हैं और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही यह सब सफल हो पाया है। परिवहन मंत्री शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में बल्लभगढ़ का वीटा प्लांट हटने के बाद यहां एक लड़का लड़कियों का कॉमन स्कूल, एक इंडोर स्टेडियम के साथ साथ शहर की लाखों की संख्या में आबादी को देखते हुए एक अस्पताल का निर्माण करवाने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के समक्ष रखेगे।