March 8, 2026

शराब तस्करों से 15 पेटी देसी शराब बरामद

शराब तस्करों से 15 पेटी देसी शराब बरामद

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच उंचा गांव ने एक शराब तस्कर को अवैध देसी शराब की 15 पेटी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 8 जून को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की पुलिस गश्त पर थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि संतोष नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी प्रदीप को 15 पेटी देसी शराब ‘मस्ताना’ के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रदीप ने बताया कि वह किसी व्यक्ति के लिए शराब बेचने का काम करता है और उसे इसके बदले हर महीने 18 हजार मिलते हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है।