May 2, 2024

जिले में 14 लाख 34 हजार 459 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Palwal/Alive News : उपायुक्त कृष्ण कुमार में कोविड-19 कोरोना वायरस की पूर्ण रोकथाम के उद्देश्य से सक्रिय रूप से वैक्सिनेशन अभियान चलाया जा रहा है।

उपायुक्त के अनुसार शनिवार तक जिला में 14 लाख 34 हजार 459 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपायुक्त ने यह जानकारी दी। मिले आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बताया कि इनमें 8 लाख 28 हजार 213 लोगों को पहली डोज तथा 6 लाख 3 हजार 394 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि इनमें 7 लाख 73 हजार 482 पुरूष तथा 6 लाख 57 हजार 856 महिलाएं हैं, जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है।