October 25, 2024

शुक्रवार को जिले में मिले 14 कोरोना संक्रमित मरीजों

Faridabad/Alive News : डीसी विक्रम ने बताया कि जिला में आज शुक्रवार को कोरोना वायरस के 14 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि 51 लोग स्वस्थ भी हुए। जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.36 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

उपायुक्त विक्रम ने आगे बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 11 केस अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 108 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 119 है। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में आज 1039 लोगों के टेस्ट किए गए।

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में 1817950 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1816764 हो गई है।