Faridabad/Alive News: मानव सेवा समिति ने सेक्टर-10 स्थित मानव भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा, प्रक्रूथी ट्रस्ट, रोटरी क्लब एक्सीलेंस और रोटरी अरावली ने सहयोग किया।
“रक्तदान, महादान” के संदेश से प्रेरित होकर 111 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, हीमोग्लोबिन कम होने के कारण 14 महिलाएं और 11 युवा रक्तदान नहीं कर पाए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें सम्मान पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने मानव सेवा समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना की और आगे भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, संस्थापक अरुण बजाज, महासचिव सुरेन्द्र जग्गा, प्रोजेक्ट चेयरमैन संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा, संस्कार शाखा के अध्यक्ष अमर बंसल, प्रक्रूथी ट्रस्ट की अध्यक्ष रमा सरना, रोटरी एक्सीलेंस के प्रधान शरत चंद्रा, रोटरी ब्लड बैंक के प्रधान प्रेम पसरीजा और प्रबंधक दीपक प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजन मंडल के सदस्य संदीप राठी, नवीन पसरीजा, नीतू मंगल, सोनिया मल्होत्रा, सिद्धार्थ सिंघल और रोटरी अरावली के प्रधान मनीष मनचंदा ने सभी अतिथियों का स्वागत शॉल और स्मृति चिन्ह देकर किया।
इस मौके पर सीए अंकित अग्रवाल के साथ उनके 12 डोनर, ऊषाकिरण शर्मा, राज राठी, राजेश अरोड़ा, राजेन्द्र गोयनका, पार्षद कुलदीप साहनी, राकेश मोंगा, अमित शाह, आर.के. सिंघला, नरेन्द्र मित्तल, किरण शर्मा, कोमल सरना, नीरज जग्गा, प्रतिमा गर्ग और सरिता गुप्ता भी उपस्थित रहे।

