May 9, 2024

सीबीएसई फिजिक्स के पेपर के सवालों को देख निराश दिखे दसवीं साइंस के बच्चे

Faridabad/Alive News: सीबीएसई 10वीं क्लास का साइंस का पेपर आसान रहा है। शनिवार को जिले में सीबीएसई के 49 परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा देकर बाहर निकलते स्टूडेंट्स ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 39 प्रश्न पूछे गए थे और इनका जवाब देने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया। लेकिन फिजिक्स के प्रश्नों ने स्टूडेंट्स को थोड़ा परेशान किया। वहीं, टीचरों की मानें तो अन्य वर्षों की तुलना में इस बार दसवीं साइंस की परीक्षा बहुत आसान रही है।

फिजिक्स सेक्शन के सवालों ने किया परेशान
स्टूडेंट्स ने बताया कि पूरा पेपर तीन सेक्शन में डिवाइड था। सेक्शन ए बायोलॉजी का था। जबकि सेक्शन बी केमिस्ट्री का रहा। जिसमें से सबसे अधिकतर प्रश्र पूछे गए। सेक्शन सी में फिजिक्स से प्रश्न पूछे गए थे। फिजिक्स सेक्शन के प्रश्नों को हल करने में थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन राहत की बात यह रही कि फिजिक्स वाले सेक्शन से ज्यादा प्रश्न नहीं थे। जबकि बायोलॉजी और केमिस्ट्री के प्रश्न सिलेबस में से पूछे गए थे। कुल मिलाकर पेपर अच्छा हुआ है। रिजल्ट आने पर ही नंबरों का पता चलेगा।

क्या कहना है स्टूडेंट्स
पेपर में अच्छे नंबरों के लिए साइंस की परीक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। क्योंकि 80 नंबर के इस पेपर में 20 नंबर के प्रैक्टिकल होता है। इन दोनों परीक्षाओं के नंबर एग्जाम में जुड़ते है। पेपर आसान रहा। कुछ न्यूमेरिकल के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया।
-चिरंजीवी, स्टूडेंट्स- ब्लू बर्ड स्कूल।

साइंस के पेपर में जो प्रश्न आए थे। वह सिलेबस से ही थे। पेपर न तो ज्यादा कठिन था और न ही आसान था। लेकिन कुछ भी आउट ऑफ सिलेबस नहीं था। पेपर पूरा किया है। रिजल्ट आने पर नंबरों का पता चलेगा।
-रितिक, स्टूडेंट-ब्लू बर्ड स्कूल।

पेपर आसान रहा है। परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी। पेपर में 80 में से 60 नंबर आने तय है। दो सेक्शन काफी आसान रहे। होली अच्छी मनेगी।
-हर्षित धामा, स्टूडेंटस-ब्लू बर्ड स्कूल।