March 7, 2026

सीवर और पानी के वैध कनेक्शन के लिए कैंप में प्राप्त हुए 108 आवेदन

Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर तथा निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में आज बुधवार को पानी और सीवर कनेक्शनों को वैध कराने के उद्देश्य से नगर निगम फरीदाबाद द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल पांच स्थानों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए।

इन कैंपों का आयोजन नागरिकों को एक ही स्थान पर पानी एवं सीवर कनेक्शन से संबंधित समस्याओं के समाधान और वैधीकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया, जिससे आमजन को निगम कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

आज आयोजित  कम्युनिटी सेंटर, 33 फीट रोड, संजय कॉलोनी, एनआईटी जोन-3,  रावल पब्लिक स्कूल, फ्रेंड्स कॉलोनी, बल्लभगढ़ जोन-1, ब्लॉक कम्युनिटी सेंटर, एनआईटी जोन-1 (विद्या निकेतन स्कूल के पास), कम्युनिटी सेंटर, अशोक नगर, ओल्ड जोन-3 और बौहरे धर्मशाला, न्यू बेसलवा कॉलोनी, पुरानी चुंगी, ओल्ड जोन-1  में कैंप लगाए गए

कैंपों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने पानी और सीवर कनेक्शनों को नियमित या वैध कराने की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान 108 आवेदन सभी कैंप के अंदर लोगों ने जमा कराए हैं ।