Faridabad/Alive News: डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने भारत विकास परिषद के सहयोग से गुरुवार को सेक्टर-24 स्थित इंडो ऑटोटेक लिमिटेड यूनिट-1 में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें 104 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में बीपी, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य परामर्श और आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ लोगों की आंखों में कमियां भी सामने आईं। चिकित्सकों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों के लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। शिविर का उद्देश्य समय रहते बीमारियों की पहचान करना और लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था।
मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों की जांच

