March 14, 2026

1000 जोड़े से अधिक जूते हैं गायक जेसन डेरलो के पास

London/Alive News : गायक जेसन डेरलो का कहना है कि उनके पास 1,000 जोड़े से अधिक जूते हैं।

फीमेल फस्र्ट की खबर के अनुसार 26 वर्षीय गायक ने कहा है कि वह आम तौर पर जिस जूते को एक बार पहन लेते हैं उसे दुबारा नहीं पहनते हैं।

उन्होंने बताया कि वह जो भी पहनते हैं उसे लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। वह डिजाइनर एंटोनिया ब्राउन के साथ मिलकर अपने जूतों के व्यवसाय की शुरआत करने जा रहे हैं।