May 9, 2024

9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुनवाई के लिए बने दस बेंच

Faridabad/Alive News: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं न्यायमूर्ति पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ अरुण पल्ली के दिशा निर्देशानुसार हरियाणा प्रांत में प्रत्येक जिला की अदालतों में 9 मार्च शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इन अदालतों में लगेंगी लोक अदालतें:-
राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों की आपसी सहमति से केसों के निपटान के लिए अदालत में 10 बेंच लगाए गए हैं। जिनमें की बेंच बनाई गई है। लोक अदालत में केस का  फैसला होने पर जिसकी सुप्रीम कोर्ट तक कोई अपील नहीं होती कोर्ट फीस वापस हो जाती है तथा केस का फैसला हमेशा-हमेशा के लिए हो जाता है।

सोजेएम सुकिर्ती गोयल ने बताया कि मोटर दुर्घटना दावा याचिकाओं के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शर्मा, साथ आशा अरोड़ा, पैनल सदस्य, विद्युत अधिनियम मामलों के लिए अमृत सिंह एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के साथ केशव देव सिंह पैनल सदस्य नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार पारिवारिक न्यायालय के मामलों के लिए बेंच केसों के लिए डॉ यशिका, एलडी अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के  साथ  एसएम शुएब पैनल सदस्य, एमसीएफ और अन्य  मामलों के लिए बेंच न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी देवेंदर सिंह के साथ मनोज शर्मा पैनल सदस्य नियुक्त किया गया है।


ट्रैफिक चालान और सिविल आपराधिक मामलों के लिए बेंच रूपम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी  के साथ सुश्री कश्मीरी देवी, पैनल सदस्य नियुक्त किया गया है। ट्रैफिक चालान और सिविल आपराधिक मामलों के लिए बेंच निधि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ ही निर्मला कुमारी, पैनल सदस्य लगाया गया है।

ट्रैफिक चालान और सिविल आपराधिक मामलों के लिए बेंच के लिए अस्मिता न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ दीपक परमार, पैनल सदस्य , ट्रैफिक चालान और सिविल आपराधिक मामलों के लिए बेंच ज्योति ग्रोवर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ ही ऋषिपाल पैनल अधिवक्ता लगाया गया है।


वहीं 138 एनआई एक्ट मामलों के लिए श्विशाल गर्ग, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ  सुश्री मनमीत कौर, पैनल सदस्य को वर्चुअल कोर्ट के लिए महेंद्र सिंह, एलडी एडिशनल सिविल जज के साथ संगीता भाटी, पैनल सदस्य लगाया गया हैं।