Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2.723 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 जून को क्राईम ब्रांच ड़ी एल एफ की पुलिस ने प्रभा निवासी उदयपुर, मुंगेर, बिहार हाल भाटिया कॉलोनी, फरीदाबाद को 402 ग्राम गांजा सहित,पुलिस ने सूरज निवासी धीरज नगर, फरीदाबाद को 434 ग्राम गांजा सहित व सुभाष निवासी जहांगीर, खगरिया, बिहार हाल कृष्णा कॉलोनी, फरीदाबाद को 331 ग्राम गांजा सहित, पुलिस ने कपिल निवासी रसूलपुर, पलवल को 240 ग्राम गांजा सहित, टीम ने गोविंद वासी आदर्श कॉलोनी को 200 ग्राम गांजा सहित तथा अपराध शाखा ऊचा गांव की पुलिस ने आकाश निवासी मुबारीकपुर, हाथरस, उ.प्र. हाल हृदयराम कॉलोनी फरीदाबाद को 446 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
क्राईम ब्रांच ए.बी.टी.एस की पुलिस ने मोनू निवासी भारत कॉलोनी फरीदाबाद को 350 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर गांज उपलब्ध कराने वाले कोमल निवासी झुग्गी खाली मैदान राजीव कॉलोनी फरीदाबाद को भी गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की पुलिस ने रोहित कुमार निवासी गांव धनसोई जिला बक्सर बिहार हाल नेहरू कॉलोनी को 320 ग्राम गांजा सहित काबू कर व नशा उपलब्ध कराने वाले इमरान निवासी नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी. एस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। जिनको माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाही की गई।

