May 20, 2024

हरियाणा सरकार फरीदाबाद और गुरूग्राम में सप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की तैयारी में

प्रदेश में धारा 144 लगाने पर भी किया जा रहा विचार -सूत्र

Chandigarh/Alive News : हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए एक रिकमेंडेशन रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के पास भेजकर फरीदाबाद और गुरूग्राम में सप्ताहिक लॉकडाउन लगाने के अंतिम आदेश मांगे हैं। जैसे ही रिकमेंडेशन रिपोर्ट पर सरकार की मंजूरी मिलती है तो फरीदाबाद और गुरूग्राम में सप्ताहिक लॉकडाउन लग जाएगा।

सूत्रो से यह भी ज्ञात हुआ है कि प्रदेश में धारा 144 लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।