May 12, 2024

मानसून में बीमारियों से बचाव के लिए घी है अत्यंत फायदेमंद, पढ़िए खबर में

Lifestyle/Alive News: मानसून ने देश के सभी राज्यो में दस्तक दे दी है। मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है, लेकिन इसके साथ कई बीमारियां भी साथ लेकर आता है। मानसून के मौसम में डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी कई बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। इसलिए स्वंयम को बीमारियों से बचाने के लिए अपने खाने का विशेष ध्यान रखें, और अपने डाइट को पौष्टिक खाने से भरपूर रखे और अपने खाने में घी भी जरूर शामिल करें, जिससे आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है और जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।

घी के फायदे
इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए घी सेहत के लिए काफी सेहतमंद साबित होता है सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में हेल्दी चीज़ों और घी जरूर शामिल करने की सलाह दी जाती है। घी बेहद पौष्टिक और फायदेमंद में होता है घी जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही आपकी सेहत को भी बहुत लाभ पहुंचाता है। घी दिमाग और मस्तिक् के लिए काफी सेहतमंद माना जाता है घर में बड़े-बुजुर्ग भी देसी घी खाने की सलाह देते हैं। मौनसून में यह हमारे शरीर में ऊर्जा प्रदान करता है |

घी इम्युनिटी को बढ़ाता है
घी को बेहद पौष्टीक आहार के रूप में जाना जाता है। यह अपने स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है। घी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, घी हमारे खाने में शक्ति को प्रदान करता है घी इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में बहेद मददगार है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई और विटामिन-के पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत करने में सहायक है। इसके अलावा, घी एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है, जो बारिश के मौसम में सर्दी और फ्लू से बचाने में मददगार है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनता है
घी हमारे आंत की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप पाचन को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो सही मात्रा में घी का सेवन करना चाहिये | यह हमारे पाचन के लिए सेहतमंद साबित हो सकता है। यह मल त्याग करने की क्रिया को आसान बनाता है।

दिल की सेहत के लिए
घी वसा से भरपूर होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड ओमेगा -3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आप अपनी डाइट में कम मात्रा में घी शामिल कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक घी खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। तथा दिल को भी मजबुत रखता है |

खांसी ठीक करने के लिए सही इलाज
मानसून बारिश में भीगने के बाद कई लोगो को सर्दी-जुकाम हो जाता है। खाने में घी खाने से सर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं। खांसी के इलाज के लिए घी का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इसके लिए आप एक चम्मच गर्म घी में अदरक पाउडर मिलाएं और फिर इसका सेवन कर सकते है

घी आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद के अनुसार, घी आपकी आंखों की रोशनी में सुधार कर सकता है। इसे डाइट में नियमित रूप से शामिल करने से आप आंखों से संबंधित कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आप अपने आहार में कम मात्रा में घी शामिल करें, इससे आंखे की रोशनी बेहतर होगी।

नोट : आर्टिकल में दिए गए सुझाव सूचना के उद्देश्य से है इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले। अलाइव न्यूज़ इसे सिर्फ एक सामान्य जानकारी के लिए आर्टिकल मानता है।