Faridabad/Alive News : सोमवार को फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया संस्था ने रेलवे रोड के एक होटल में आईपीएस अफसर आलोक मित्तल का स्वागत समारोह रखा गया। यह स्वागत समारोह उनकी नियुक्ति को लेकर रखा गया।
यह जानकारी फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने एक प्रेस नोट जारी कर दी। रविंद्र डुडेजा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने आलोक मित्तल को मैनेजिंग डायरेक्टर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में नियुक्त किया है। आलोक मित्तल के फरीदाबाद पहुंचने पर अमित भाटिया व धर्य भाटिया ने फूलो का बुक्का देकर कर स्वागत किया। थेलासीमिया के बच्चों ने भी गुलाब के फूलों से स्वागत किया।
आलोक ने सभी उपस्तिथ बच्चों के साथ अलग अलग फोटो खिचवाये और बच्चों से बातें की। साथ ही उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा। इसके बाद बच्चों के माता पिता से बातें की, उनसे जानकारी ली कि संस्था उनके बच्चों के लिए क्या क्या कर रही है और उन्हें अपने बच्चे को पालने में कोई दिक्कत तो नही आ रही है।
आलोक ने फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के सदस्यों को सलाह दी कि वह सब मिलकर बच्चों को अच्छी शिक्षा पर ध्यान दें ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो। साथ ही संस्था के सदस्यों व उपस्तिथ नागरिक अमित भाटिया, अनिल जैन, मंजीत सिंह, ऐ. के. पंडित, संत सिंह हुडा, राकेश भाटिया, संजय भाटिया, जे. के. भाटिया, अंजलि नागपाल, कृतिका डुडेजा, मनोहर पुण्यानि, विनोद मिगलानी, पंकज गोयल, अनीता जैन से सुझाव दिया कि वह सब मिलकर बच्चो के उज्जवल भविष्य के बारे में काम करें।
फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा व जे. के. भाटिया ने अलोक मित्तल को संस्था का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

