Faridabad/Alive News: वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार किया है , आरोपियों से एक सीएनजी ऑटो और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
बता दें कि फरीदाबाद पुलिस की वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई जारी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच उंचा गांव की पुलिस ने कृष्णा (21) निवासी मुकेश कॉलोनी फरीदाबाद को ऑटो सहित सेक्टर 3 बाई पास रोड से व क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने तालिम (25) निवासी कलंदर कॉलोनी फरीदाबाद को मोटरसाइकिल सहित चंदावली पूल एरिया से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

