March 7, 2026

नशा तस्करी पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, 1020 प्रतिबंधित गोलियां बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने एक युवक को प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक प्रतिबंधित गोलियां बेचने की फिराक में है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुनीत गुप्ता (26), निवासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद को एनआईटी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 1020 अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद कीं, जो प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ये गोलियां उत्तर प्रदेश से 3 हजार रुपये में खरीदकर लाया था और उन्हें बेचने की योजना बना रहा था। आरोपी 10वीं पास है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीली गोलियों की सप्लाई कहां से और किस नेटवर्क से हो रही थी।