March 8, 2026

सेक्टर-11 के पास फॉर्च्यूनर ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Faridabad/Alive News: हरियाणा के फरीदाबाद शहर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। सेक्टर-11 के नजदीक एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

स्कूटी चालक हेमंत ने बताया कि वह सेक्टर 11 के पास से स्कूटी चलाते हुए जा रहा था की अचानक एक फोरचुनर जिसका नं एचआरएसआईसीजे 0005 था ने पिछेसे से आकर टक्कर मार दी जिस दौरान उनके हाथ और पैर पर चोट लग गई साथ ही उनका एक साथी 3 नं निवासी हारु की इस टक्कर में सीधी टांग टूट गई। जब तक पुलिस आई तब तक कार चालक कार छोड़कर चला गया था। एंबुलेंस के देरी में देरी होने के कारण पुलिस हारु को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले गई।

स्कूटी चालक ने यह भी बताया कि उसकी स्कूटी नई थी जिसकी नेम प्लेट भी नही आई थी। इस टक्कर से उनकी स्कुटी को काफी नुकसान हुआ  एक तरफ से स्कूटीपुरी घिस गई और उसका हैंडल भी मुड़ गया है साथ ही कार का आगे से बंपर डैमेज हो गया।