March 7, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने ‘सेफ सिटी’ अभियान के तहत रात में महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने “सेफ सिटी” अभियान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए देर रात एक महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9/10 अक्टूबर की रात करीब 1:15 बजे दुर्गा शक्ति-3 की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान ओल्ड चौक फरीदाबाद के पास एक महिला मिली, जिसने बताया कि वह सेक्टर-48 की रहने वाली है और उसे घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था।

इस पर दुर्गा शक्ति टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सरकारी वाहन से महिला को सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाया। महिला और उसके परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया और इस पहल की सराहना की।

पुलिस ने बताया कि “सेफ सिटी” अभियान के तहत रात में किसी भी समय अगर कोई महिला असुरक्षित महसूस करती है या उसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिल रहा, तो वह फरीदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या 0129-2227200 पर संपर्क कर सकती है। इसके अलावा 112 पर कॉल करने पर नजदीकी दुर्गा शक्ति, पीसीआर या ईआरवी टीम तुरंत पहुंचकर महिला को सुरक्षित घर या उसके गंतव्य स्थान तक छोड़ देगी।